Rajasthan Shreya Goyal : छोटी उम्र बड़ी उड़ान, राजस्थान की बेटी श्रेया गोयल ने रचा इतिहास‚ जानें पूरी खबर…

Rajasthan Shreya Goyal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Shreya Goyal: भारतीय मूल की युवती श्रेया गोयल ने कम उम्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 21 साल की उम्र में उन्होंने अपोलो ग्लोबल के फ्लैगशिप प्राइवेट इक्विटी बायआउट फंड में सबसे कम उम्र की साउथ एशियन गर्ल इन्वेस्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

Rajasthan Shreya Goyal संगरिया से वॉल स्ट्रीट तक का सफर

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया जैसी छोटी जगह से निकलकर श्रेया गोयल ने अपनी मेहनत और लगन से वॉल स्ट्रीट तक अपनी पहचान बनाई है। जयपुर में पढ़ाई कर चुकी श्रेया ने 15 साल की उम्र में राजस्थान के पहले एमआईटी लॉन्चएक्स कार्यक्रम की प्रेसिडेंट बनकर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था।

19 साल की उम्र में किया ग्रेजुएशन

  • शिकागो विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स और कंप्यूटर साइंस में स्नातक।
  • 300,000 डॉलर से अधिक की मेरिट-आधारित ओडिसी छात्रवृत्ति प्राप्त की।
  • 19 साल की उम्र में ग्रेजुएशन पूरा किया।
  • लैटिन ऑनर्स, हार्पर एक्सीलेंस स्कॉलर अवार्ड और डीन लिस्ट में जगह बनाई।

सबसे कम उम्र की इन्वेस्टमेंट बैंकर

अपनी पढ़ाई के दौरान श्रेया ने जेपी मॉर्गन में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग इंटर्नशिप की और इतिहास में सबसे कम उम्र की इन्वेस्टमेंट बैंकर बनने का रिकॉर्ड बनाया। यहां उन्होंने कई बड़े वित्तीय सौदों पर काम किया।

अपोलो ग्लोबल में ऐतिहासिक उपलब्धि

वर्तमान में श्रेया अपोलो ग्लोबल में

  • 35 से अधिक निवेशों का मूल्यांकन कर चुकी हैं।
  • TMT और कंज्यूमर एंड रिटेल सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं।
  • अपोलो फंड्स के मल्टी-बिलियन-डॉलर विवेकाधीन रिटेल पोर्टफोलियो कंपनी की देखरेख करती हैं।

10,000 से अधिक छात्रों को दी ट्रेनिंग

श्रेया गोयल महिला सशक्तिकरण के लिए भी काम कर रही हैं।

  • अपोलो वीमेन एम्पावर की स्पीकर सीरीज का नेतृत्व करती हैं।
  • इंदिरा नूई (पूर्व पेप्सिको अध्यक्ष और सीईओ) जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की मेजबानी कर चुकी हैं।
  • शिकागो विश्वविद्यालय NYC एलुमनी चैप्टर की बोर्ड मेंबर हैं।
  • ग्लोबल फीमेल इन्वेस्टर्स नेटवर्क, वनफिनेट फाइनेंस नेटवर्क और द प्रोग्राम NYC में नेतृत्व की भूमिकाएं निभा रही हैं।
  • अब तक 10,000 से अधिक छात्रों को मार्गदर्शन और परामर्श दे चुकी हैं।

निष्कर्ष :

राजस्थान की बेटी श्रेया गोयल ने यह साबित कर दिया कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत और आत्मविश्वास ही सबसे बड़े हथियार हैं। कम उम्र में इतनी ऊंचाइयों को छूने वाली श्रेया आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now