Bikaner Shribha Death: बीकानेर के कांग्रेस नेता “श्रीभा” का निधन; पत्नी के निधन से दुखी हुए दोस्त को गले लगा सहारा दिया, अब खुदने ही दुनिया को कहा अलविदा..आइए जानते है क्या है पूरी खबर…अधिक पढ़े.
Bikaner Shribha Death: दोस्त को पत्नी के ग़म से निकाला, अब खुदने छोड़ी दुनिया
बीकानेर शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। “श्रीभा” के नाम से विख्यात व्यास शनिवार को अपने मित्र के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। इस दौरान दोस्त को गले लगाया और उसकी बाहों में ही दम तोड़ दिया। व्यास को तुरंत PBM अस्पताल के हल्दीराम सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
Bikaner Shribha Death: B.D कल्ला के ख़ास ”श्रीभा” ने दोस्त के घर दी जान
पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. B.D. कल्ला के नजदीकी और अपने हास परिहास के लिए विख्यात श्रीलाल व्यास शहर कांग्रेस में अर्से से किसी न किसी पद पर रहे। कभी ब्लॉक अध्यक्ष तो कभी उपाध्यक्ष बने। व्यास के मित्र प्रेम व्यास की पत्नी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। अपने मित्र के दुख में शामिल होने के लिए श्रीभा उनके घर पहुंचे। प्रेमजी को गले लगाया। अचानक श्रीभा ने शरीर निढाल होकर छोड़ दिया। मित्र प्रेम व्यास घबरा गए। श्रीभा को संभाला लेकिन वो बेहोशी की स्थिति में थे। आसपास के लोग तुरंत उन्हें PBM अस्पताल के हल्दीराम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स पहले से तैयार थे लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया था।