Punjab Band: आज 10 घंटे बंद रहेगा पंजाब, जानें क्या खुलेगा और क्या नहीं?, MSP समेत 13 मांगें मनवाने के लिए धरनारत किसानों ने आज…पढ़े पूरी खबर

Punjab Band
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Punjab Band: आज 10 घंटे बंद रहेगा पंजाब, जानें क्या खुलेगा और क्या नहीं?, MSP समेत 13 मांगें मनवाने के लिए धरनारत किसानों ने आज30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है..आइए जानते है क्या है पूरा मामला…अधिक पढ़े.

Punjab Band: आज बंद रहेगा पूरा पंजाब बस कुछ छोड़कर 

आज सोमवार को पंजाब सुबह करीब 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा, इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। किसान नेताओं ने सड़कों, रेलों और दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है.

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद बुलाने की पुष्टि की और कहा कि प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जजों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया, इसलिए पंजाब बंद रखने का फैसला लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पंजाब बंद का आह्वान है, जिसमें किसान नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर किसान नेताओं की ड्यूटी लगाई है। किसान नेता ने पंजाब भर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

30 December Rashifal: आज सोमवती अमावस्या के दिन का राशिफल का पूर्ण शास्त्र आधारित लेखा-जोखा, आप अपना राशिफल देख दिन को और अधिक अच्छा और शुभ बनाए, सभी राशियों के राशिफल…पढ़े पूरी जानकारी

Punjab Band: सभी संस्थाओं-संगठनों से मदद करने की अपील

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के किसान सैल ने इस बंद कर समर्थन किया है, जिसकी पुष्टि इसके अध्यक्ष किरणजीत सिंह मीठा ने की। पंजाब बंद का आह्वान पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा किया गया था। सरवन सिंह पंधेर में खनौरी सीमा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद मनाया जाएगा।

इस दिन पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारी संघों, टोल प्लाजा कर्मचारियों, मजदूरों, पूर्व सैनिकों, सरपंचों, शिक्षक संघों, सामाजिक संगठनों, निगमों और निकायों से अपील है कि वे पंजाब बंद को अपना समर्थन दें और इसे सफल बनाएं। यह बंद केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को मानने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों को मानने में विफल रहने का आरोप लगाया।

India Top Breaking News: किसानो के समर्थन में पंजाब बंद, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का निधन, मनमोहन सिंह के ​अस्थि विर्सजन में नहीं पहुंचा कोई कांग्रेसी नेता आरोप, हिमाचल में बर्फीला तूफ़ान, टाटा निकालेगी 5 लाख नौकरी…पढ़े आज की बड़ी खबरे

Punjab Band: जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

मिली जानकारी के अनुसार, किसान कल 30 दिसंबर दिन सोमवार को पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज, रोडवेज बसें, दुकानें, शिक्षण संस्थान, रेल सेवाएं, ऑफिस, सरकारी दफ्तर बंद कराएंगे। इमरजेंसी सर्विस चलती रहेगी और एंबुलेस को भी नहीं रोका जाएगा। केमिस्ट शॉप्स खुली रहेंगी। एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन होता रहेगा। दुल्हा-दुल्हन को नहीं रोकेंगे। पेपर देने जा रहे स्टूडेंट्स को नहीं रोका जाएगा।

30 December Panchang: आज सोमवती अमावस्या का पंचांग, दिन में कब शुभ मुहूर्त और राहु काल का समय, साथ ही लक्ष्मी माता घर से क्यों और कब चली जाती है के साथ बच्चे की डिलीवरी का रामबाण उपाय की जानकारी शास्त्रों के अनुसार…पढ़े पूरी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now